बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा Sonakshi Sinha और एक्टर Zaheer Iqbal की शादी को एक साल से अधिक का समय हो चुका है। दोनों ने एक-दूसरे से दूसरे धर्म में शादी की, जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं। जहां सोनाक्षी हिंदू धर्म से हैं, वहीं जहीर मुस्लिम हैं। ऐसे में उन्होंने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत एक-दूसरे का हाथ थामा। हाल ही में, सोनाक्षी ने एक खास बातचीत के दौरान अपने रिश्ते और धर्म को लेकर खुलकर बात की है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।
क्या धर्म बना दीवार? सोनाक्षी ने दिया जवाब
‘द राइट एंगल विद सोनल कालरा’ में सोनाक्षी से सीधा सवाल पूछा गया कि क्या उनके Relationship में कभी धर्म की दीवार आई है? इस सवाल का जवाब देते हुए सोनाक्षी ने साफ कहा, ‘एक कपल के तौर पर हम लोग घर पर रहते हैं। हम दोनों की परवरिश अलग-अलग ढंग से हुई है। कुछ ऐसे रिवाज हैं जो जहीर और उनके परिवार को निभाने होते हैं, जिसकी मैं बेहद इज्जत करती हूं। वहीं कुछ ऐसे रिवाज हैं जो मैं और मेरी फैमिली फॉलो करती है, जिसकी वो पूरी इज्जत करते हैं। तो धर्म तो हम दोनों के रिश्ते के बीच कभी नहीं आया।’
उन्होंने आगे बताया, ‘हम दोनों के बीच इसे लेकर ना तो कभी बहस हुई, ना झगड़ा और ना ही किसी तरह के सवाल उठे। मुझे लगता है कि यही हमारे बीच की सबसे खूबसूरत चीज है। हमारी ताकत एक-दूसरे की इज्जत करना है।’ यह बयान साफ दर्शाता है कि Interfaith Marriage में सम्मान और समझदारी कितनी महत्वपूर्ण होती है।
माता-पिता ने पूरे दिल से माना जहीर को दामाद
सोनाक्षी ने अपने माता-पिता, पूनम और शत्रुघ्न सिन्हा की प्रतिक्रिया के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि उनके पैरेंट्स ने पूरे दिल से जहीर को अपना दामाद माना है। सोनाक्षी कहती हैं, ‘जब भी जहीर घर आ रहा होता है तो मां हमेशा पूछती हैं कि वो क्या खाएगा और डैड उसके साथ खूब वक्त बिताते हैं। मुझे लगता है कि दोनों अच्छे दोस्त बन गए हैं। जब भी मैं उन दोनों के कमरे में आती हूं तो मैं शांत बैठ जाती हूं और वो दोनों बातें करते रहते हैं।’ यह दिखाता है कि परिवार का समर्थन किसी भी Bollywood Couple के लिए कितना मायने रखता है।
जिंदगी में यही चीज़ मिस कर रही थी
जब सोनाक्षी से पूछा गया कि शादी से पहले सात साल तक जहीर को डेट करने की वजह से उनके रिश्ते में क्या खास है, तो उन्होंने एक बहुत ही प्यारी बात कही। सोनाक्षी ने बताया, ‘हम लोग हमेशा कहते हैं कि ऐसा इंसान ढूंढ रहे थे जिसके साथ जिंदगी में ग्रो होना चाहते। लेकिन, जहीर से मिलने के बाद ऐसा लगा कि ये वो शख्स है जो आपके अंदर का बच्चा हमेशा जिंदा रखेगा। उसी से हंसी मजाक बरकरार रहता है। लगातार हंसते रहना। मैं जिंदगी में यही मिस कर रही थी।’ यह उनके Relationship की गहराई और खुशी को बयां करता है।
