रियलिटी शो Bigg Boss 19 का ‘वीकेंड का वार’ हमेशा की तरह इस बार भी काफी एंटरटेनिंग रहा। इस एपिसोड में जहां एक तरफ कंटेस्टेंट्स की क्लास लगी, वहीं दूसरी ओर शो के होस्ट और बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों का भी इशारों-इशारों में जवाब दिया। इस बार, उन्होंने बिना नाम लिए, डायरेक्टर Abhinav Kashyap पर एक बार फिर तंज कसा है, जिससे Bollywood Controversy फिर गरमा गई है।
बिग बॉस के मंच पर क्या हुआ?
हाल ही में ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में स्टैंडअप कॉमेडियन रवि गुप्ता शो में पहुंचे। सलमान खान ने उनसे सबसे पहले पूछा कि क्या उन्होंने उनकी ‘बजाई है’? जब रवि ने ‘ना’ में जवाब दिया, तो सलमान ने उनके काम की तारीफ की। इस दौरान बातों ही बातों में सलमान ने अभिनव कश्यप पर निशाना साधा।
सलमान खान का ‘काम मिला क्या भाई?’ वाला तंज
जब रवि गुप्ता ने सलमान खान के काम की तारीफ करते हुए कहा कि ‘दुनिया के सामने अपनी गलतियों को जो एक्सेप्ट कर लें, उसे सलमान खान कहते हैं’, तब सलमान ने जवाब में कहा, ‘काम से याद आया, हमारे पास एक और डायरेक्टर है। दबंग इंसान। वो भी आजकल अभी मेरे साथ उन्होंने आमिर खान और शाहरुख खान को भी लपेट लिया है।’
सलमान ने आगे कहा, ‘मैं उनसे सिर्फ ये पूछना चाहता हूं कि पिछले वीकेंड का वार में मैंने ऐसे ही पूछा था, काम करो यार किसी को आपकी बातों में इंट्रेस्ट नहीं है। अब मैं फिर उनसे पूछना चाहता हूं कि काम मिला क्या भाई? और ऐसी हरकत करने के बाद हर किसी की बुराई करोगे आप? ये जो आप नाम ले रहे हैं, ये तो लाइफ में आपके साथ काम नहीं करेंगे। जो इनके साथ जुड़े हैं, वो भी नहीं करेंगे।’
अभिनव कश्यप पर सलमान की सलाह
सलमान खान ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, ‘जब हमने आपको दूसरी मूवी ऑफर की तो आपने बोला नहीं करेंगे। जो तारीफों के पूल बांधे जा रहे थे, वो सभी आपने डिस्ट्रॉय कर दिया। मुझे बुरा सिर्फ एक बात का लग रहा है कि आपने अपने आप को डिस्ट्रॉय कर दिया। अगर किसी परिवार के पीछे पड़ना है तो खुद के परिवार के पीछे पड़ो, अपने भाई के पीछे पड़े उससे प्यार करो। माता-पिता, बीवी, अपने बच्चे से प्यार करो। इतना तो बनता ही है यार। वो आपके बारे में चिंता करते होंगे। अगर कोई आपको राय देता है तो सोच समझ के बोला करो। मैं आपको ग्रो करते हुए देखना चाहता हूं, आप काफी टैलेंटेड हो, अच्छा लिखते हो। ये गली मत जाओ, वापस हाइवे पर आओ।’
इस पर कॉमेडियन रवि गुप्ता ने मजाकिया लहजे में कहा, ‘इस एपिसोड के बाद एक और इंटरव्यू उनका आ जाएगा।’ सलमान ने जवाब दिया, ‘आ जाएगा, ऊपर वाला ही करेगा तुम्हारे लिए और दोस्त तुम मुझे घुटनों पर लेकर आते हो ना, मैं रोज सुबह घुटने पर जाता हूं, सिर्फ ऊपर वाले (भगवान) के लिए।’
क्या हैं अभिनव कश्यप के आरोप?
यह Bollywood Controversy काफी पुरानी है। दरअसल, डायरेक्टर अभिनव कश्यप, जो फिल्म ‘दबंग’ के पहले भाग के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं, ने कई बार सलमान खान और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पहले कहा था कि सलमान खान ने अपनी फिल्मों ‘वॉन्टेड’ और ‘तेरे नाम’ की वजह से ‘छिछोरा’ और ‘मवाली’ की इमेज बना ली थी।
इसके अलावा, अभिनव ने सलमान और उनके परिवार को ‘अपराधी’ और ‘दोषी’ तक कहा था। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड के ‘किंग खान’ पर भी आरोप लगाए थे, जिसमें उन्होंने कहा, ‘शाहरुख खान को दुबई चले जाना चाहिए। वह सिर्फ समाज से ‘लेते हैं’, बदले में कुछ नहीं देते हैं।’ इन्हीं बयानों के चलते सलमान खान ने शायद बिना नाम लिए उन पर यह तंज कसा है। एक Dabangg Director के रूप में अभिनव का करियर सलमान के परिवार से हुए विवाद के बाद से उतार-चढ़ाव भरा रहा है।
यह देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान के इस ताजा तंज पर अभिनव कश्यप की क्या प्रतिक्रिया आती है।
