अच्छी हाइट व्यक्तित्व में चार चांद लगा देती है, और इसी कारण हर कोई लंबा कद पाने की चाहत रखता है। जहां कुछ लोगों की हाइट प्राकृतिक रूप से अच्छी होती है, वहीं कुछ लोगों को इसे लेकर चिंता रहती है। एक अध्ययन के अनुसार, 60% से 80% लोगों की हाइट उन्हें विरासत में मिलती है, लेकिन इसके बावजूद शरीर की प्राकृतिक वृद्धि में पोषण (न्यूट्रिशन) की भूमिका बेहद अहम होती है।
हाइट बढ़ाने में पोषण का महत्व
डॉ पीयूष मिश्रा, जनरल फिजिशियन एंड इम्यूनाइजेशन ऑफिसर, नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट, नई दिल्ली, के अनुसार, खान-पान की कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें यदि सही समय पर, खासकर ग्रोइंग एज (बढ़ती उम्र) में खाया जाए, तो वे हड्डियों के विकास, हार्मोन फंक्शन और समग्र शारीरिक विकास में बहुत मदद करती हैं।
अगर आप अपने या अपने बच्चे की हाइट को लेकर चिंतित हैं, तो यहां हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे जो कद बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं। इनसे न केवल हाइट बेहतर होगी, बल्कि समग्र स्वास्थ्य भी सुधरेगा। तो आइए जानते हैं, वे कौन से सुपरफूड्स हैं जो नैचुरली हाइट बढ़ाने में मदद करते हैं:
हाइट बढ़ाने वाले 7 सुपरफूड्स
1. डेयरी प्रोडक्ट्स (दूध, दही, पनीर)
पनीर, दूध, दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स में कैल्शियम, विटामिन डी और कई अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों के विकास और उन्हें मजबूत बनाने के लिए बेहद ज़रूरी हैं। 2019 में हुए एक अध्ययन से यह सामने आया था कि किशोरावस्था में ज़्यादा डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से न केवल हड्डियां मज़बूत होती हैं, बल्कि इससे हाइट भी बढ़ती है। डॉक्टर्स भी सलाह देते हैं कि रोज़ाना रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध ज़रूर पीना चाहिए।
2. रागी (मिलेट)
रागी दूध से तीन गुना ज़्यादा कैल्शियम प्रदान करता है, जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है। एक अध्ययन ने इस बात की पुष्टि की है कि रागी बढ़ते बच्चों की बोन डेंसिटी (हड्डी का घनत्व) में सुधार लाता है। यह ग्लूटेन फ्री होता है और आसानी से पच जाता है। सुबह नाश्ते में रागी का दलिया खाने से भरपूर ऊर्जा मिलती है और पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है।
3. अंडे
अंडे में हाई क्वालिटी प्रोटीन के अलावा, विटामिन डी और कोलीन भी मौजूद होते हैं। ये सभी बेहतर हड्डियों और मांसपेशियों के विकास से जुड़े हुए हैं। कहा जाता है कि जो बच्चे लगातार 6 महीने तक रोज़ एक अंडा खाते हैं, उनकी ग्रोथ उन बच्चों की तुलना में ज़्यादा बेहतर होती है जो अंडे नहीं खाते। अंडे खाने का सबसे सही समय सुबह का होता है। आप नाश्ते में रोज़ाना अंडे शामिल कर सकते हैं।
4. प्लांट-बेस्ड प्रोटीन (दालें, अंकुरित मूंग-चने)
अंकुरित मूंग, चने और विभिन्न दालों जैसे प्लांट-बेस्ड प्रोटीन में भरपूर मात्रा में अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो ऊतक और मांसपेशियों के विकास के लिए बेहद ज़रूरी हैं। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि संतुलित पोषण के लिए यदि प्रोटीन को अनाज के साथ लिया जाए, तो इससे ग्रोथ अच्छी होती है। यह एक बेहतरीन मिड-मॉर्निंग स्नैक है, खासकर जब आपके शरीर को बिना भारी महसूस किए प्रोटीन की ज़रूरत हो।
5. बादाम और अखरोट
बादाम और अखरोट में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो बोन मिनरलाइज़ेशन (हड्डियों के खनिजकरण) को सपोर्ट करते हैं। रोज़ाना सुबह भिगोए हुए बादाम और अखरोट खाने चाहिए। इन्हें भिगोकर खाने से एंटी-न्यूट्रिएंट्स कम होते हैं और शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है।
6. केला
केले में पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी6 मौजूद होता है। ये पोषक तत्व हड्डियों को कैल्शियम को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करते हैं और विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक अध्ययन से यह बात सामने आई है कि केला गट हेल्थ (आंतों के स्वास्थ्य) को भी बेहतर बनाता है, जो अप्रत्यक्ष रूप से विकास के लिए पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ावा देता है।
निष्कर्ष
सही पोषण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर आप प्राकृतिक रूप से हाइट बढ़ाने की प्रक्रिया को गति दे सकते हैं। इन सुपरफूड्स को अपनी डाइट में शामिल करके न केवल आपको लंबा कद पाने में मदद मिलेगी, बल्कि समग्र स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज़्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। यह जानकारी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की ज़िम्मेदारी नहीं लेता है।