आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर साउथ इंडियन सिनेमा (South Indian cinema) का बोलबाला किसी से छिपा नहीं है। सिनेप्रेमी फैमिली ड्रामा (Family Drama) और थ्रिलर फिल्मों को काफी पसंद करते हैं, खासकर जब वे अपनी मूल भाषा के अलावा हिंदी डबिंग में भी उपलब्ध हों। इसी कड़ी में, इन दिनों एक साउथ इंडियन फैमिली ड्रामा (South Indian Family Drama) फिल्म ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रही है और ट्रेंडिंग में नंबर-1 (OTT Trending Movie) पर बनी हुई है।
ओटीटी पर छाया ‘हृदयपूर्वम’ (Hridayapoorvam) का जलवा
थिएटर में शानदार सफलता के बाद, यह फिल्म अब ओटीटी (OTT) पर दर्शकों का दिल जीत रही है। हम बात कर रहे हैं मलयालम फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ (Hridayapoorvam) की, जिसमें सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal movie) ने अहम भूमिका निभाई है। सिनेमाघरों में 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने वाली यह मूवी अब जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar Film) पर भी धमाल मचा रही है।
क्या है फिल्म की कहानी?
2 घंटे 30 मिनट की यह फिल्म रोमांटिक-फैमिली और कॉमेडी ड्रामा का बेहतरीन संगम है। कहानी की शुरुआत एक शेफ की हार्ट ट्रांसप्लांट सर्जरी से होती है, जो अविवाहित होने के कारण अपने जीवन में अकेलापन महसूस करता है। लेकिन उसके जीवन में तब दिलचस्प मोड़ आता है, जब उसे दिल देने वाले डोनर की बेटी उससे मिलने आती है और उसे अपनी सगाई में आमंत्रित करती है।
वह शख्स उस लड़की के फैमिली फंक्शन में शामिल होता है, लेकिन कुछ अप्रत्याशित घटनाओं के चलते तय समय पर वापस नहीं आ पाता है। लड़की चाहती है कि जिस व्यक्ति के शरीर में उसके दिवंगत पिता का दिल धड़क रहा है, वह उनके साथ उनके ही घर में रहे। क्या यह संभव हो पाता है? या कहानी कोई और दिलचस्प मोड़ लेती है? इन सवालों के जवाब पाने के लिए आपको जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar Film) पर ‘हृदयपूर्वम’ (Hridayapoorvam) देखनी होगी।
रेटिंग और कलाकार
‘हृदयपूर्वम’ (Hridayapoorvam) की शानदार कहानी और निर्देशन का अंदाजा आप इंटरनेट मूवी डेटाबेस (IMDb) पर मिली 7.1/10 रेटिंग से आसानी से लगा सकते हैं। यह मोहनलाल (Mohanlal movie) अभिनीत फिल्म फिलहाल ग्लोबली ट्रेंडिंग में नंबर-1 (OTT Trending Movie) पर बनी हुई है। मोहनलाल के अलावा, फिल्म में अभिनेत्री मालविका मोहनन, संगीत प्रताप और संगीता माधवन नायर जैसे कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है, जो इसे एक बेहतरीन साउथ इंडियन फैमिली ड्रामा (South Indian Family Drama) बनाते हैं।



