Festival Special Train: त्योहारी सीजन में घर जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सीटों की किल्लत को देखते हुए Indian Railways ने विभिन्न रूट्स पर Special train चलाने का फैसला किया है। इसी कड़ी में, दिल्ली जंक्शन से सीतामढ़ी और लखनऊ से नई दिल्ली के बीच कुछ साप्ताहिक Special train चलाने का ऐलान किया गया है, जिससे लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
दिल्ली-सीतामढ़ी के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का ऐलान
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली जंक्शन से सीतामढ़ी जंक्शन के बीच एक साप्ताहिक Special train का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक दिल्ली जंक्शन से सीतामढ़ी के लिए हर गुरुवार को रवाना होगी। वापसी में, सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए यह ट्रेन 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। यह Delhi to Sitamarhi train उन यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी जो Festive season में अपने घर जाना चाहते हैं।
ट्रेन संख्या 04010 (दिल्ली जंक्शन से सीतामढ़ी): यह ट्रेन दिल्ली जंक्शन से गुरुवार रात 11.05 बजे चलकर अगली रात 10.30 बजे सीतामढ़ी जंक्शन पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 04009 (सीतामढ़ी जंक्शन से दिल्ली): यह ट्रेन सीतामढ़ी जंक्शन से शुक्रवार रात 11.55 बजे (3 अक्तूबर से 28 नवंबर तक) चलकर अगली रात 11.58 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।
लखनऊ-नई दिल्ली रूट पर भी मिलेगी स्पेशल ट्रेन की सुविधा
Indian Railways ने सिर्फ दिल्ली-सीतामढ़ी रूट पर ही नहीं, बल्कि नई दिल्ली और लखनऊ के बीच भी एक नई साप्ताहिक Special train चलाने का निर्णय लिया है। यह Lucknow to New Delhi train भी Festive season में यात्रियों को सुगम यात्रा प्रदान करेगी।
ट्रेन संख्या 04203 (लखनऊ से नई दिल्ली): यह ट्रेन लखनऊ से हर सोमवार को सुबह 8:05 बजे चलेगी (22 सितंबर से 24 नवंबर तक)। यह उसी दिन शाम 6:30 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 04204 (नई दिल्ली से लखनऊ): नई दिल्ली से यह ट्रेन सोमवार रात 8:20 बजे चलेगी (22 सितंबर से 24 नवंबर तक) और अगले दिन सुबह 6:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
इन Special train सेवाओं से निश्चित रूप से त्योहारी भीड़ से जूझ रहे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और वे आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच पाएंगे। अपनी यात्रा योजना बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप पर नवीनतम जानकारी अवश्य जांच लें।



