एशिया कप में भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट हलकों में छाई झल्लाहट कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर Shahid Afridi एक बार फिर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उनके निशाने पर भारतीय पूर्व क्रिकेटर Irfan Pathan हैं, जिनके खिलाफ उन्होंने सार्वजनिक तौर पर तीखी टिप्पणी की है। Shahid Afridi का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक नई Controversy को जन्म दे दिया है।
अफरीदी ने इरफान पठान को निशाने पर लेते हुए क्या कहा?
वायरल वीडियो में Shahid Afridi कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ‘फेस टू फेस, मैं हमेशा कहता हूं कि मैं उसको मर्द मानता हूं, जो सामने खड़ा होकर बात करें। मेरी आंखों में आंखें डालकर बात करें। पीठ पीछे जितनी बातें करनी है कर लें, लेकिन मैं मानूंगा उस दिन जब सामने आकर बात करें। फिर मजा आएगा ना कि जवाब भी दे सकें। आप झूठ का क्या जवाब दोगे। वो बेचारा पूरी जिंदगी साबित ही करता रहेगा, देखिएगा आप।’ दरअसल, अफरीदी का यह बयान Irfan Pathan के हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के जवाब में आया है, जिसमें पठान ने अफरीदी को लेकर कुछ पुरानी बातें साझा की थीं। यह बयानबाजी सीधे तौर पर Pakistan Cricket और भारतीय क्रिकेट के बीच जारी तनाव को दर्शाती है।
क्या है इरफान पठान और शाहिद अफरीदी के बीच का पूरा मामला?
यह विवाद असल में कुछ महीने पहले Irfan Pathan द्वारा दिए गए एक इंटरव्यू से शुरू हुआ था। उस इंटरव्यू में पठान ने 2006 में पाकिस्तान के अपने दूसरे दौरे की एक घटना को याद करते हुए बताया था कि कैसे उन्होंने Shahid Afridi को ‘कुत्ते का मांस’ खाने वाला कह कर ताना मारा था। पठान के अनुसार, इस घटना के बाद अफरीदी पूरे सफर के दौरान शांत रहे थे। इरफान ने इस घटना में पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक का भी नाम लिया, जो उस समय उनके बगल में बैठे थे।
2006 की घटना का पूरा ब्यौरा
घटना का जिक्र करते हुए Irfan Pathan ने बताया था, ‘2006 के दौरे के दौरान हम कराची से लाहौर जा रहे थे। दोनों टीमें एक साथ सफर कर रही थीं। Shahid Afridi आए और मेरे सिर पर हाथ रखकर मेरे बाल खराब कर दिए। उन्होंने मुझसे पूछा, ‘कैसा है बच्चा? मैंने सोचा कि तुम कब से मेरे बाप बन गए? वह एक बच्चे की तरह व्यवहार कर रहे थे। मैं न तो उनसे बात कर रहा था और न ही कुछ कह रहा था। इसके बाद अफरीदी ने मुझसे कुछ बुरी बातें कहीं। उनकी सीट मेरी सीट के पास थी।’ इसी के जवाब में इरफान ने वह विवादास्पद टिप्पणी की थी। Asia Cup में भारत की शानदार जीत के बाद यह बयानबाजी फिर से तेज हो गई है, जिससे दोनों देशों के क्रिकेट प्रशंसकों के बीच यह एक बड़ी Controversy बन गई है।
