आजकल की आधुनिक जीवनशैली में परफ्यूम, डियोड्रेंट और फ्रेगरेंस बॉडी मिस्ट का इस्तेमाल आम हो गया है। ये सिर्फ महिलाओं तक ही सीमित नहीं, बल्कि पुरुष भी इसे अपनी पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा मानते हैं। यहां तक कि छोटे बच्चों के लिए भी मार्केट में परफ्यूम उपलब्ध हैं। लेकिन, सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो यह दावा करते हैं कि परफ्यूम लगाने से Breast Cancer का जोखिम बढ़ सकता है। ऐसे दावे महिलाओं में अक्सर डर पैदा कर देते हैं और यह सवाल उठता है कि क्या वाकई परफ्यूम के इस्तेमाल से Breast Cancer का खतरा हो सकता है?
इसी सवाल का जवाब जानने के लिए, हमने Breast Cancer Awareness माह के अवसर पर पुणे के अंकुरा हॉस्पिटल की कंसल्टेंट ऑब्स्टेट्रिशियन, गायनोकोलॉजिस्ट और इन्फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. अश्विनी राठौड़ (Dr. Ashwini Rathod) से बात की। उन्होंने न केवल इस आम मिथक को स्पष्ट किया, बल्कि Breast Cancer causes और इसके बचावों पर भी विस्तार से जानकारी दी।
परफ्यूम और ब्रेस्ट कैंसर का सीधा संबंध? डॉक्टर की राय
डॉ. अश्विनी राठौड़ स्पष्ट रूप से कहती हैं, “नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है। आज तक जितने भी शोध और मेडिकल एविडेंस उपलब्ध हैं, उनमें ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है कि परफ्यूम या डियोड्रेंट का रोजाना इस्तेमाल सीधे तौर पर Breast Cancer का कारण बनता है। इसलिए ऐसे किसी भी मिथक पर भरोसा नहीं करना चाहिए।”
वह आगे बताती हैं, “यह सच है कि कई परफ्यूम्स और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में पैराबेन्स (Parabens) और फ्थैलेट्स (Phthalates) जैसे केमिकल्स पाए जाते हैं, जो संभावित रूप से हार्मोन्स का संतुलन खराब कर सकते हैं। लेकिन, हार्मोन का असंतुलन शरीर के किस अंग पर कितना प्रभावी होता है, इस पर कोई निर्णायक रिसर्च या स्टडी नहीं है। इसलिए, आप ध्यान से अच्छे ब्रांड के परफ्यूम का इस्तेमाल कर सकते हैं।”
सोशल मीडिया की अधूरी जानकारी से बचें
डॉ. अश्विनी राठौड़ के अनुसार, सोशल मीडिया या इंटरनेट पर कई बार अधूरी जानकारी दी जाती है, जिसकी वजह से लोग इस तरह के मिथकों को सच मान लेते हैं। हालांकि, कई बार अंडरआर्म डियोड्रेंट्स या परफ्यूम लगाने पर लिम्फ नोड्स और ब्रेस्ट टिश्यू को नुकसान होने की बात कही गई है, लेकिन इस तरह के किसी भी रिसर्च या डेटा को किसी भी बड़ी मेडिकल बॉडी ने स्वीकार नहीं किया है। इसलिए, Deodorant and Breast Cancer का सीधा संबंध मानकर डरने की जरूरत नहीं है। Breast Cancer causes कई और होते हैं जिन पर ध्यान देना चाहिए।
ब्रेस्ट कैंसर के वास्तविक कारण
डॉ. अश्विनी राठौड़ ने ब्रेस्ट कैंसर के कुछ प्रमुख कारणों पर प्रकाश डाला:
- जेनेटिक्स और फैमिली हिस्ट्री: यदि परिवार में किसी को Breast Cancer हुआ है, तो इसका जोखिम बढ़ सकता है।
- हार्मोनल फैक्टर्स: देर से शादी, देर से गर्भधारण या कभी ब्रेस्टफीड न कराने की वजह से जोखिम बढ़ सकता है।
- मोटापा और अनहेल्दी लाइफस्टाइल: जो लोग हाई फैट डाइट, जंक फूड खाते हैं और फिजिकल इनएक्टिव रहते हैं, उनमें जोखिम बढ़ सकता है।
- स्मोकिंग और अल्कोहल: जो महिलाएं खासतौर पर स्मोक या शराब पीती हैं, उन्हें Breast Cancer का बड़ा जोखिम रहता है।
- एक्सरसाइज न करना: जो महिलाएं शरीर को एक्टिव नहीं रखतीं, उन्हें Breast Cancer का खतरा बढ़ सकता है।
परफ्यूम इस्तेमाल के दौरान बरतें कुछ सावधानियां
डॉ. अश्विनी राठौड़ ने बताया कि भले ही परफ्यूम और Breast Cancer का सीधा कोई रिलेशन नहीं है, फिर भी इसके इस्तेमाल के दौरान कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए ताकि शरीर को किसी भी तरह का नुकसान न हो:
- हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाले और जाने-माने ब्रांड का परफ्यूम चुनें।
- जहां तक संभव हो, केमिकल-फ्री या प्राकृतिक तत्वों वाले परफ्यूम का चुनाव करें।
- परफ्यूम को सीधे त्वचा पर लगाने के बजाय कपड़ों पर स्प्रे करना बेहतर हो सकता है, खासकर संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए।
- ज्यादा मात्रा में परफ्यूम का इस्तेमाल करने से बचें।
भारत में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर के मामले: जागरूकता है जरूरी
डॉ. अश्विनी राठौड़ कहती हैं कि परफ्यूम से कैंसर होने की बात भले ही मिथक हो, लेकिन यह भी सच्चाई है कि Breast Cancer के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 1990 के दशक में Breast Cancer चौथे स्थान पर था, लेकिन अब यह पहले स्थान पर आ गया है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितनी तेजी से फैल रहा है। इसलिए Breast Cancer prevention और जागरूकता पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
निष्कर्ष: मिथकों को दरकिनार कर, सही जानकारी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं
डॉ. अश्विनी राठौड़ का कहना है कि आजकल परफ्यूम हमारी जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है और इस तरह के मिथक कई बार लोगों के बीच भ्रम पैदा कर देते हैं। इसलिए हमेशा डॉक्टर द्वारा सत्यापित या मेडिकल बॉडी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया के वीडियोज की जानकारी को हमेशा चेक जरूर करें।
Breast Cancer prevention के लिए सबसे महत्वपूर्ण है अपनी जीवनशैली को स्वस्थ बनाना। परफ्यूम हमेशा मॉडरेशन में ही लगाएं और केमिकल फ्री परफ्यूम का इस्तेमाल करें। ब्रेस्ट में किसी भी तरह का बदलाव महसूस करने पर तुरंत डॉक्टर को जरूर दिखाएं। समय पर पहचान और उपचार से इस बीमारी से लड़ा जा सकता है।



