भोजपुरी के पावरस्टार Pawan Singh इन दिनों रियलिटी शो ‘Rise and Fall’ के पेंट हाउस में अपनी अदाओं से गर्दा मचा रहे हैं। लेकिन इन सबसे ज्यादा चर्चा में है उनकी एक और नई ‘लव स्टोरी’ के कयास। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि Pawan Singh का दिल एक और लड़की पर आ गया है। यह लड़की कोई आम नहीं, बल्कि चर्चित क्रिकेटर की पूर्व पत्नी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे रील्स और लोगों के कमेंट्स इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि ‘Rise and Fall show’ में Pawan Singh और धनुश्री वर्मा (Dhanushree Verma) के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं।
‘राइज एंड फॉल’ में प्यार की नई उड़ान
रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में Bhojpuri actor Pawan Singh बतौर कंटेस्टेंट पेंट हाउस में कुछ अन्य लोगों के साथ रह रहे हैं। शो के पिछले कुछ एपिसोड्स में Pawan Singh और Dhanushree Verma के बीच बढ़ती नजदीकियां साफ दिखाई दे रही हैं। दोनों एक ही टीम में खेल रहे हैं और अक्सर हंसी-मजाक करते नजर आते हैं। लेकिन हाल के एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जिससे लगा कि Pawan Singh, Dhanushree Verma को प्रपोज करने वाले हैं। इस बात का जिक्र खुद Dhanushree Verma ने अपने दोस्त अरबाज से किया और मजाकिया अंदाज में इस पर हंसी भी उड़ाई।
कैसे शुरू हुई यह लव स्टोरी?
इस नई लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हुई, आइए इसे विस्तार से जानते हैं। ‘Rise and Fall show’ के कुछ एपिसोड्स में Pawan Singh को Dhanushree Verma से कहते हुए देखा गया, ‘आपकी आवाज और हंसी मेरी एक एक्स गर्लफ्रेंड जैसी है।’ इसके बाद Pawan Singh ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, ‘आपने बहुत अच्छी लिपस्टिक लगाई है, अगर आप एक बिंदी भी लगा लेंगी तो और खूबसूरत लगेंगी।’
इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि अगर Dhanushree Verma साड़ी पहनेंगी तो बेहद सुंदर लगेंगी। इसके लिए Pawan Singh ने शो के मेकर्स से खासतौर पर साड़ी और बिंदी मंगाने का ऑर्डर तक दे दिया और साथ ही यह भी कहा कि उसका पेमेंट वे खुद करेंगे। Pawan Singh के फ्लर्ट करने का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका, उन्होंने Dhanushree Verma के फिगर पर भी मजाक किया।
Yuzvendra Chahal कनेक्शन और सोशल मीडिया पर बवाल
इन बातों का जिक्र सोशल मीडिया पर भी खूब हो रहा है और लोग इसे Yuzvendra Chahal से जोड़कर खूब रील बना रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि Dhanushree Verma भारतीय क्रिकेटर Yuzvendra Chahal की एक्स वाइफ हैं और दोनों का तलाक हो चुका है। इस कनेक्शन ने इस संभावित प्रेम कहानी को और भी मसालेदार बना दिया है।
धनुश्री और अरबाज की पीठ पीछे हंसी
दूसरी तरफ, Dhanushree Verma और उनके दोस्त अरबाज, Pawan Singh की इन बातों का उनके पीठ पीछे मजाक बनाते हुए दिखते हैं। हाल वाले एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही हुआ जिसे देखकर Pawan Singh के फैंस को थोड़ा बुरा लग सकता है।
लेटेस्ट एपिसोड के आखिरी में Pawan Singh और Dhanushree Verma एक सोफे पर लेटे हुए दिखाई देते हैं। दोनों के बीच अकेले में बातचीत चल रही होती है। Pawan Singh कहते हैं, ‘एक दो फॉल्ट है नहीं तो बहुत मस्त लड़की हो। क्या बोलूं तुमसे, कैसे बोलूं, बोलना चाहिए या नहीं बोलना चाहिए। मेरी भी एक गंदी आदत है फटाक से बह जाता हूं, फिर चुप होना पड़ता है।’
यह बातें खत्म होने पर Dhanushree Verma अपने बेड पर गईं और दोस्त अरबाज से खिल्ली उड़ाने वाले भाव में बोलीं कि Pawan Singh मुझे कुछ बोलना चाहते हैं। अभी वो मुझसे बोल रहे थे कि मुझे कुछ बोलना है लेकिन मैं कंट्रोल कर रहा हूं। दबे आवाज में अरबाज बोलता है, ‘लव तो नहीं हो गया।’ यह कहकर दोनों हंसने लगते हैं।
पवन सिंह के जीवन की चौथी लव स्टोरी?
आपको बता दें कि अगर यह सच है तो Pawan Singh के जीवन में यह चौथी लड़की की एंट्री होगी। पहले भी उनकी दो शादियां हो चुकी हैं। अक्षरा सिंह के साथ भी उनका नाम जुड़ चुका है। अब Dhanushree Verma के साथ यह नई प्रेम कहानी ‘Rise and Fall show’ में किस मोड़ पर जाएगी, यह देखना दिलचस्प होगा। क्या Bhojpuri actor Pawan Singh की जिंदगी में एक और लव स्टोरी दस्तक दे रही है?



