महिला क्रिकेट के इतिहास में रविवार का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया, जब ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने भारत के खिलाफ वनडे विश्व कप के एक रोमांचक मुकाबले में रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की। विशाखापत्तनम के मैदान पर खेले गए इस मैच में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने भारत द्वारा दिए गए 331 रनों के विशाल लक्ष्य को एक ओवर शेष रहते हुए, 3 विकेट से मात देकर चेज कर लिया। यह Women’s World Cup में और ODI Cricket के इतिहास में अब तक का सबसे सफल Highest Run Chase है।
ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, एलिसा हीली का धमाकेदार शतक
ऑस्ट्रेलिया की इस ऐतिहासिक जीत की सूत्रधार कप्तान Alyssa Healy रहीं, जिन्होंने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 142 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली। हीली ने न सिर्फ शतक जड़ा, बल्कि अपनी टीम को मजबूत नींव भी प्रदान की। फोएब लिचफील्ड (40), एलिस पेरी (47*) और एशले गार्डनर (45) ने भी अपनी-अपनी महत्वपूर्ण पारियों से टीम की जीत में अहम योगदान दिया। पेरी चोटिल होने के बावजूद संकट के समय वापस लौटीं और ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य के करीब ले जाने में मदद की। हीली और लिचफील्ड ने 85 रनों की तेज साझेदारी के साथ शुरुआत की, जिसके बाद हीली और पेरी ने भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। यह India vs Australia मुकाबला हमेशा याद रखा जाएगा।
भारत का शानदार प्रदर्शन, फिर भी चूकी बाजी
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 331 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था। स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की सलामी जोड़ी ने 24.3 ओवर में 155 रनों की शानदार साझेदारी करके टीम को एक मजबूत शुरुआत दी। मंधाना ने 46 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि रावल ने 69 गेंदों में पचास रन बनाए। दोनों ने अपनी छठी शतकीय साझेदारी भी दर्ज की, जो पूनम राउत और मिताली राज के रिकॉर्ड से सिर्फ एक कम है। भारतीय क्षेत्ररक्षण शानदार था, लेकिन गेंदबाजी में धार की कमी महसूस हुई, खासकर बड़े लक्ष्य का बचाव करते हुए। अमनजोत कौर ने गार्डनर और मोलिन्यू को लगातार दो गेंदों पर आउट कर मैच में थोड़ी हलचल मचाई, लेकिन पेरी की शांत बल्लेबाजी और कम गार्थ की समझदारी ने ऑस्ट्रेलिया को जीत की राह पर बनाए रखा। हीली की शतकीय पारी ने भारत की मेहनत पर पानी फेर दिया और यह भारतीय टीम की लगातार दूसरी हार है।
नया विश्व रिकॉर्ड: सबसे बड़ा लक्ष्य चेज करने का
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ODI Cricket में सबसे सफल रन चेज़ का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले वनडे में सबसे सफल रन चेज़ का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था, जिसने 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 302 रनों का लक्ष्य प्राप्त किया था। ऑस्ट्रेलिया ने इस रिकॉर्ड को 331 रन पर पहुंचाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया। यह जीत ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की असाधारण क्षमता और दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन करने की उनकी आदत को दर्शाती है।
यह रोमांचक मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में लंबे समय तक ताजा रहेगा, खासकर Women’s World Cup जैसे बड़े मंच पर ऐसे रिकॉर्ड का बनना अपने आप में एक बड़ी बात है।



