पॉपुलर TV Actress अनीता हसनंदानी ने आखिरकार रियलिटी शो ‘Chhoriyan Chali Gaon’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। दो महीने तक हंसी, खुशी, आंसू और जज्बे से भरपूर रहे इस सफर के बाद अनीता को इस सीजन का पहला Reality Show Winner घोषित किया गया। अपनी इस खास जर्नी को लेकर अनीता काफी भावुक नजर आईं।
शानदार रहा शो का ग्रैंड फिनाले
शो का Grand Finale बेहद शानदार रहा, जिसमें जबरदस्त परफॉर्मेंस और दिल छू लेने वाले एक्ट्स देखने को मिले। फाइनल एपिसोड की शुरुआत शो की टॉप 5 फाइनलिस्ट्स के साथ हुई। सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद और कृष्णा श्रॉफ के बॉयफ्रेंड अजीम ने भी अपनी मौजूदगी से इस शाम को और यादगार बनाया।
‘छोरियों’ ने की मदद, अनीता ने उठाई शिक्षा की जिम्मेदारी
इस शो की एक और दिल छू लेने वाली खासियत थी ‘छोरियों’ द्वारा उन परिवारों की मदद करना, जिन्होंने खुले दिल से उन्हें अपने घरों में जगह दी थी। डॉली जावेद ने किरण और उनकी मां को 60 हजार रुपये और एक सिलाई मशीन देकर सहायता की। सुरभि मेहरा ने नमन नैतिक की शिक्षा का पूरा जिम्मा उठाया, वहीं Anita Hassanandani ने शगुना बाई के पोते की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली। इसके अलावा, एरिका पैकार्ड ने किरण राठौड़ के इकलौते बेटे की दो साल की पढ़ाई का खर्च उठाया और कृष्णा श्रॉफ ने मनीष को खेती के लिए एक लाख रुपये का सहयोग दिया।
अनीता ने जाहिर की अपनी खुशी और जज्बात
Anita Hassanandani ने शो जीतने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “जब मैंने ‘Chhoriyan Chali Gaon’ का हिस्सा बनने के लिए हामी भरी थी, मुझे पता था कि यह मुझे मेरे कम्फर्ट जोन से बहुत आगे ले जाएगा। लेकिन मैंने नहीं सोचा था कि यह अनुभव मुझे इतना बदल देगा। पहले दिन से ही मैं खुद से कहती थी कि मुझे यह जीत आरव (बेटा) और रोहित (पति) के लिए चाहिए। वे मेरे सबसे बड़े सपोर्टर्स रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “जब भी मुझे मुश्किल लगा या घर की याद आई, मैंने उनके बारे में सोचकर खुद को और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। आज जब मैं यह ट्रॉफी अपने हाथों में पकड़ रही हूं तो यह अहसास बेहद अविश्वसनीय है। यह सिर्फ मेरी नहीं, हमारे पूरे परिवार की जीत है। यह जर्नी मेरे लिए काफी सच्ची, भावनात्मक, शांत और अद्भुत रही है। मैं इससे मिली सीख को हमेशा साथ रखूंगी।”
बता दें कि इस Reality Show में Anita Hassanandani के अलावा कृष्णा श्रॉफ, ऐश्वर्या खरे, सुमुखी सुरेश, अंजुम फाकिह, रमीत संधू, रिहा सुखेजा, एरिका पैकार्ड, सुरभि मेहरा, समृद्धि मेहरा, डॉली जावेद और वाइल्डकार्ड एंट्री मायरा मिश्रा जैसी हस्तियां भी शामिल थीं। इन सभी ने अपनी लग्जरियस लाइफ को छोड़कर गांव में दो महीने का समय बिताया, जो वाकई एक अविस्मरणीय अनुभव रहा।



