टीवी के सबसे धमाकेदार रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) में इस हफ्ते घर का माहौल बेहद गरम हो चुका है। नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इस बार 8 Contestants पर घर से बेघर होने की तलवार लटक रही है। बीते सप्ताह जहां 6 सदस्य नॉमिनेट हुए थे, वहीं इस बार यह संख्या बढ़ गई है। इस लिस्ट में इंडस्ट्री के कई जाने-माने नाम शामिल हैं, जिनमें अमाल मलिक से लेकर नीलम गिरी तक का नाम है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा सदस्य इस बार दर्शकों का दिल जीतने में नाकामयाब रहेगा और कौन घर से बाहर हो जाएगा।
1. अमाल मलिक (Amaal Mallik)
‘बिग बॉस 19’ में अमाल मलिक इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। बता दें कि अमाल मलिक बीते सप्ताह दर्शकों की नजर में काफी नेगेटिव इमेज बना चुके थे। इस हफ्ते यह देखना दिलचस्प होगा कि उनका भाग्य उन्हें किस दिशा में लेकर जाता है और क्या वह इस Eviction से बच पाएंगे।
2. नेहल चुडासमा (Nehal Chudasama)
‘बिग बॉस 19’ की नेहल चुडासमा पर एक बार फिर से नॉमिनेशन की गाज गिर गई है। नेहल को बीते दो सप्ताह पहले Eviction की तलवार तक गिरी थी, लेकिन मेकर्स ने उन्हें सीक्रेट रूम में भेजकर बचा लिया था। क्या इस बार भी किस्मत उनका साथ देगी?
3. कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand)
‘बिग बॉस 19’ में कुनिका सदानंद बीते लंबे वक्त से Bigg Boss nominations से बच रही थीं। लेकिन इस सप्ताह उनके ऊपर भी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेशन की गाज गिर चुकी है। दूसरे सप्ताह में कम वोट मिलने के बाद भी कुनिका को बचा लिया गया था, लेकिन इस बार मामला कड़ा है।
4. अशनूर कौर (Ashnoor Kaur)
‘बिग बॉस 19’ की युवा Contestants अशनूर कौर लगातार तीसरे सप्ताह नॉमिनेशन के जाल में फंसी हैं। ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते अशनूर कौर एविक्शन से बच पाएंगी या उन्हें घर का रास्ता देखना पड़ेगा।
5. प्रणित मोरे (Pranit More)
स्टैंड अप कॉमेडियन प्रणित मोरे इस सप्ताह भी ‘बिग बॉस 19’ में घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। उनके अनोखे अंदाज को शो में खूब पसंद किया जाता है। क्या उनका यह अंदाज उन्हें इस बार भी बचा पाएगा?
6. नीलम गिरी (Neelam Giri)
‘बिग बॉस 19’ में नीलम गिरी पर फिर से नॉमिनेशन की गाज गिरी है। गौरतलब है कि कैप्टन फरहाना भट्ट ने कैप्टन बनने से पहले जीशान कादरी से वादा किया था कि वह नीलम गिरी को बचाएंगी, लेकिन वह इसमें नाकाम रहीं। बीते सप्ताह नीलम गिरी वोटिंग ट्रेंड में सबसे पीछे थीं, लेकिन उन्हें Eviction से बचा लिया गया था।
7. तान्या मित्तल (Tanya Mittal)
‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते तान्या मित्तल भी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई हैं। शुरुआत में तो तान्या मित्तल को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा था, लेकिन अब उनकी गेम दर्शकों को इरिटेट कर रही है। क्या यह उनके लिए खतरे की घंटी है?
8. जीशान कादरी (Zeishan Quadri)
‘गैंग्स ऑफ वसेपुर’ फेम एक्टर जीशान कादरी भी इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। जीशान कादरी की गेम कुछ दिनों से दर्शकों को परेशान कर रही है, क्योंकि उन्हें शो में कुछ खास करते हुए देखा नहीं जा रहा है। क्या यह Reality TV Show से उनके बाहर होने का संकेत है?
कुल मिलाकर, ‘बिग बॉस 19’ का यह सप्ताह बेहद रोमांचक होने वाला है। इन 8 नॉमिनेटेड Contestants में से कौन घर में बना रहेगा और किसे अपने सफर को बीच में ही रोकना पड़ेगा, यह जानने के लिए शो देखते रहिए। आपकी राय में इस बार कौन होगा बाहर?



