टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो Bigg Boss 19 में एंट्री कर चुकीं अभिनेत्री Kunika Sadanand (जो कुनिका कुमार के नाम से भी जानी जाती हैं) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके पुराने इंटरव्यू का एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ‘रेप’ को लेकर बेहद विवादित टिप्पणी की है। इस बयान के बाद उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है, वहीं अब Kumar Sanu के बेटे Jan Kumar Sanu के कमेंट ने इस Rape Controversy को और हवा दे दी है।
कुनिका का विवादित बयान
वायरल हो रही क्लिप में Kunika Sadanand कहती नजर आ रही हैं, ‘हमारी फिल्म इंडस्ट्री में ना, मैं ऐसा मानती हूं कि रेप नहीं होता है। कहीं न कहीं लड़की की तरफ से भी इशारा होता है।’ उन्होंने इशारे करके भी बताया कि लड़कियां कैसे ‘हिंट’ देती हैं। इसके बाद उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी नहीं सुना कि ऐसी लड़कियों का रेप हुआ, जो सही और स्ट्रेटफॉरवर्ड रही हों और मैं हमेशा ऐसी ही थी। बॉस मुझे किसी भी कीमत पर हिरोइन नहीं बनना है।’ उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है, और कई लोग उनके विचारों से असहमत होकर उनकी आलोचना कर रहे हैं।
जान कुमार सानू का तीखा हमला
Kunika Sadanand के इस बयान पर Kumar Sanu के बेटे Jan Kumar Sanu ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘इन्होंने पूरी जिंदगी खुद भी यही किया है। शादीशुदा मर्द या जो भी हाथ लगा। मुंह खोलना नहीं है ज्यादा, बहुत धोतियां खुल जाएंगी।’ Jan Kumar Sanu का यह कमेंट आग में घी का काम कर रहा है और लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया
कुनिका के इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़के हुए हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘ऐसे कमेंट पास करके ये वुमन इम्पावरमेंट चाहती हैं।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, ‘अच्छी बात है कि बेटी नहीं है इसकी।’ कुछ लोग कुनिका के बेटे अयान लाल को टैग करके लिख रहे हैं कि अब अपनी मां का बचाव करके दिखाओ। हालांकि, कुछ लोग कुनिका का समर्थन करते हुए यह भी लिख रहे हैं कि वह इंडस्ट्री की सच्चाई बता रही हैं।
कुमार सानू संग कुनिका का पुराना रिश्ता
आपको बता दें कि Kunika Sadanand और Kumar Sanu के अफेयर के किस्से कई बार मीडिया में आ चुके हैं। रीसेंटली कुनिका के बेटे ने भी कहा था कि उनकी मां अभी भी Kumar Sanu के गाने गुनगुनाती हैं लेकिन उनका रिश्ता बहुत टॉक्सिक था। Bigg Boss 19 में एंट्री से पहले ही इस Rape Controversy ने Kunika Sadanand के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। अब देखना होगा कि घर के अंदर इस मुद्दे पर क्या चर्चा होती है और कुनिका इस पर क्या सफाई देती हैं।