KhabarSnapKhabarSnapKhabarSnap
  • ताज़ा
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • शेयर बाजार
  • वित्त और व्यापार
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • कुकिंग टिप्स
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
Reading: ब्लड कैंसर के 7 बड़े मिथक और उनकी सच्चाई: डॉक्टर से जानें पूरी जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
KhabarSnapKhabarSnap
Explore to Search...
  • ताज़ा
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • शेयर बाजार
  • वित्त और व्यापार
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • कुकिंग टिप्स
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
स्वास्थ्य

ब्लड कैंसर के 7 बड़े मिथक और उनकी सच्चाई: डॉक्टर से जानें पूरी जानकारी

Rajput
Last updated: 2025/09/03 at 8:22 PM
Rajput
Share
7 Min Read

ब्लड कैंसर (Blood Cancer) का नाम सुनते ही, अक्सर लोगों के दिमाग में कई तरह के मिथक घूमने लगते हैं। इन्हीं गलतफहमियों की वजह से लोग इस गंभीर बीमारी से बहुत ज्यादा डरते हैं और कई बार इलाज कराने से भी कतराते हैं। GLOBOCAN की साल 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, ल्यूकेमिया (Leukemia) के 4 लाख 87 हजार से भी अधिक मामले पाए गए हैं। ब्लड कैंसर से जुड़ी गलतफहमियां ही कई बार परिवार को बिना वजह के डर और तनाव से गुजारती हैं।

मिथक 1: चीनी ब्लड कैंसर के इलाज को प्रभावित करती हैमिथक 2: ब्लड कैंसर के सभी मरीजों को बोन मैरो ट्रांसप्लांट की जरूरत होती हैमिथक 3: ब्लड कैंसर हमेशा आनुवंशिक (जेनेटिक) होता हैमिथक 4: ब्लड कैंसर का इलाज संभव नहीं हैमिथक 5: त्वचा का पीला पड़ना ब्लड कैंसर का सीधा लक्षण हैमिथक 6: ल्यूकेमिया केवल बच्चों में ही होता हैमिथक 7: विटामिन या सप्लीमेंट्स लेने से ब्लड कैंसर के खतरे को रोका जा सकता है

ब्लड कैंसर से जुड़े इन मिथकों और उनकी सच्चाई को जानने के लिए हमने फरीदाबाद के एकॉर्ड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी विभाग के एचओडी एवं सीनियर कंसल्टेंट डॉ. सनी जैन (Dr Sunny Jain, Senior Consultant & HOD – Medical Oncology, Accord Hospital, Faridabad) से खास बातचीत की। आइए जानते हैं क्या हैं ये मिथक और उनकी हकीकत:

मिथक 1: चीनी ब्लड कैंसर के इलाज को प्रभावित करती है

सच्चाई: डॉ. सनी कहते हैं, “इसके पीछे कोई भी वैज्ञानिक आधार नहीं है। किसी भी तरह का ठोस डेटा नहीं है, जिससे यह साबित हो सके कि चीनी ब्लड कैंसर के इलाज को प्रभावित करती है। इसका कोई सीधा असर ब्लड कैंसर के इलाज पर नहीं पड़ता। इलाज के दौरान बैलेंस डाइट लेनी चाहिए और चीनी बिल्कुल भी छोड़ने की जरूरत नहीं है।”

मिथक 2: ब्लड कैंसर के सभी मरीजों को बोन मैरो ट्रांसप्लांट की जरूरत होती है

सच्चाई: डॉ. सनी कहते हैं कि आज मेडिकल साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है कि ब्लड कैंसर के सभी मरीजों को बोन मैरो ट्रांसप्लांट (Bone Marrow Transplant) की जरूरत नहीं पड़ती। अब हमारे पास ब्लड कैंसर का इलाज करने के लिए टार्गेटेड थेरेपी (Targeted Therapy), इम्यूनोथेरेपी (Immunotherapy) और आधुनिक कीमोथेरेपी (Modern Chemotherapy) जैसे बेहतरीन ऑप्शन्स हैं। अब तो डीएनए में मौजूद म्यूटेशन की पहचान करके मॉलिक्यूलर टार्गेटेड थेरेपी भी की जा रही है। बोन मैरो ट्रांसप्लांट सिर्फ उन्हीं मरीजों का कराने की सलाह दी जाती है, जो मरीज इलाज पर रिस्पॉन्स नहीं कर रहे या फिर जिन्हें दोबारा कैंसर हो रहा है।

मिथक 3: ब्लड कैंसर हमेशा आनुवंशिक (जेनेटिक) होता है

सच्चाई: डॉ. सनी ने बताया, “लोगों का ऐसा सोचना भी गलत है। ब्लड कैंसर के कुछ प्रतिशत मामले ही फैमिली हिस्ट्री या जेनेटिक कारणों से होते हैं, लेकिन ज्यादातर मरीजों में कैंसर की शुरुआत पहली बार में ही होती है। कुछ सिंड्रोम्स जरूर ब्लड कैंसर का रिस्क बढ़ाते हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं कि वह पीढ़ी दर पीढ़ी ट्रांसफर हों।”

मिथक 4: ब्लड कैंसर का इलाज संभव नहीं है

सच्चाई: डॉ. सनी ने कहा कि आज मेडिकल साइंस इतना आगे आ चुका है कि हर तरह के कैंसर का इलाज संभव है। कैंसर का इलाज करते समय डॉक्टर इस बात पर ध्यान रखते हैं कि मरीज किस स्टेज पर है, कैंसर का टाइप क्या है और मरीज की उम्र व उसकी बॉडी कैसे रिस्पॉन्स करती है। ब्लड कैंसर का इलाज संभव है, लेकिन इसकी समय पर पहचान करना और फिर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेकर इलाज कराना बहुत महत्वपूर्ण है।

मिथक 5: त्वचा का पीला पड़ना ब्लड कैंसर का सीधा लक्षण है

सच्चाई: डॉ. सनी कहते हैं, “स्किन का पीला पड़ना ब्लड कैंसर का सीधा लक्षण नहीं है, बल्कि यह एनीमिया (Anaemia) यानी कि हीमोग्लोबिन की कमी के कारण हो सकता है। ब्लड कैंसर में कभी-कभी मरीजों की त्वचा पीली पड़ सकती है, क्योंकि कैंसर में मरीज के शरीर में ब्लीडिंग होती है या हीमोग्लोबिन नहीं बन पाता, लेकिन ये ब्लड कैंसर का सीधा लक्षण नहीं है।”

मिथक 6: ल्यूकेमिया केवल बच्चों में ही होता है

सच्चाई: डॉ. सनी कहते हैं कि ल्यूकेमिया चार तरह का होता है: AML, ALL, CML, और CLL। ALL और AML कैंसर बच्चों में आम हैं, जबकि CLL आमतौर पर 60-70 की उम्र में होता है। इसका मतलब है कि ल्यूकेमिया किसी भी उम्र में हो सकता है, फिर चाहे शिशु हो या बुजुर्ग। इसलिए लोगों का यह सोचना कि ल्यूकेमिया सिर्फ बच्चों में ही होता है, गलत है।

मिथक 7: विटामिन या सप्लीमेंट्स लेने से ब्लड कैंसर के खतरे को रोका जा सकता है

सच्चाई: डॉ. सनी कहते हैं, “इस तरह के दावों का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। विटामिन या सप्लीमेंट लेने से ब्लड कैंसर के रिस्क को नहीं रोका जा सकता। अगर लोग संतुलित डाइट लें तो यह शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाती है जो शरीर में होने वाले इंफेक्शन्स से बचाती है, लेकिन कहीं भी ऐसी स्टडी नहीं है कि कैंसर के रिस्क को घटाने के लिए विटामिन ए, ई, डी या अन्य सप्लीमेंट लेना फायदेमंद है। माना जाता है कि ग्लूटाथियोन (GSH) कम होने से कैंसर का रिस्क बढ़ जाता है, लेकिन इसका कतई मतलब नहीं है कि आप इसके सप्लीमेंट्स लेने लग जाएं। विटामिन ई, डी, के ज्यादा लेने से नुकसान हो सकते हैं, क्योंकि ये फैट सॉल्युबल (fat soluble) होते हैं, जो शरीर में जमा होकर नुकसान पहुंचाते हैं। कैंसर के रिस्क को कम करने के लिए विटामिन या सप्लीमेंट्स लेने की कोई गाइडलाइंस नहीं है।”

डॉ. सनी जैन जोर देते हैं कि ब्लड कैंसर को लेकर फैली भ्रांतियों की सच्चाई बताना बहुत जरूरी है, ताकि मरीज और उसके परिवार को बिना वजह का तनाव न हो। वैसे भी मेडिकल साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है कि आधुनिक तरीकों से मरीज का इलाज करना संभव हुआ है। बस, किसी भी बीमारी के लक्षणों की समय रहते पहचान करें। अगर आपके शरीर में किसी भी तरह के बदलाव हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर सलाह लें।

डिस्क्लेमर: इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

You Might Also Like

Kidney को Health रखने के लिए अपनाएं ये 5 सुपरफूड्स, बीमारियां रहेंगी दूर!

सामान्य दिखने वाले ये संकेत हो सकते हैं PCOD के गंभीर लक्षण, तुरंत दें ध्यान!

श्रीलंका में African Swine Fever पर सरकार का कड़ा रुख: जानें क्या हैं नए नियम और खतरे

Pancreas खराब होने के 9 संकेत: शरीर में दिखें ये लक्षण तो तुरंत हो जाएं सावधान!

PCOD और दिल की बीमारी: महिलाओं की सेहत पर कितना गंभीर असर?

TAGGED: Blood cancer myths, blood cancer symptoms, blood cancer treatment, bone marrow transplant, leukemia facts

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share
By Rajput
Follow:
Welcome to a space where news and inspiration meet! I'm a passionate news blogger dedicated to bringing you a diverse range of categories. Think of me as your digital companion on a quest for knowledge and inspiration, crafting an unforgettable reading experience with every post.
Previous Article किस विटामिन की कमी से उड़ जाती है आपकी नींद? जानें गहरी नींद का रहस्य!
Next Article FD पर होगी तगड़ी कमाई: ये 6 स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे हैं सबसे ज़्यादा ब्याज
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

स्वास्थ्य

Kidney को Health रखने के लिए अपनाएं ये 5 सुपरफूड्स, बीमारियां रहेंगी दूर!

Rajput Rajput October 16, 2025
स्वास्थ्य

सामान्य दिखने वाले ये संकेत हो सकते हैं PCOD के गंभीर लक्षण, तुरंत दें ध्यान!

Rajput Rajput October 14, 2025
स्वास्थ्य

श्रीलंका में African Swine Fever पर सरकार का कड़ा रुख: जानें क्या हैं नए नियम और खतरे

Rajput Rajput October 9, 2025
स्वास्थ्य

Pancreas खराब होने के 9 संकेत: शरीर में दिखें ये लक्षण तो तुरंत हो जाएं सावधान!

Rajput Rajput October 8, 2025
स्वास्थ्य

PCOD और दिल की बीमारी: महिलाओं की सेहत पर कितना गंभीर असर?

Rajput Rajput October 8, 2025
स्वास्थ्य

परफ्यूम औरBreast Cancer क्या वाकई है कोई सीधा संबंध? जानें एक्सपर्ट की सच्चाई

Rajput Rajput October 7, 2025
स्वास्थ्य

बार-बार headache इन 4 संकेतों को नजरअंदाज न करें, हो सकता है गंभीर बीमारी का खतरा!

Rajput Rajput October 6, 2025
स्वास्थ्य

डेंगू अब सिर्फ मानसूनी बीमारी नहीं: विशेषज्ञ बोले- सालभर सतर्कता ही बचाव का हथियार

Rajput Rajput October 5, 2025
स्वास्थ्य

कैंसर के इलाज में नई किरण: GRP आधारित वैक्सीन कैसे बन सकती है गेम चेंजर?

Rajput Rajput October 5, 2025
स्वास्थ्य

भारत में डायबिटीज का बढ़ता खतरा: क्या आप जानते हैं इन ‘छिपे’ हुए प्रकारों के बारे में? Type 1.5 (LADA) और Type 5

Rajput Rajput October 2, 2025
स्वास्थ्य

डिजिटल आदतें और दिल की सेहत: कैसे आपका स्मार्टफोन बढ़ा रहा है दिल की बीमारियों का खतरा?

Rajput Rajput September 28, 2025
स्वास्थ्य

कुपोषण: अब सिर्फ दुबलापन नहीं, बन रहा है मोटापा और डायबिटीज का मुख्य कारण – नई रिसर्च का खुलासा

Rajput Rajput September 24, 2025
स्वास्थ्य

Fungal Infections के खिलाफ नई उम्मीद: UGA की NXT-2 वैक्सीन से बड़ा खुलासा

Rajput Rajput September 23, 2025
स्वास्थ्य

Alzheimer’s treatment में नई किरण: दवाएं, जांच और स्वस्थ जीवनशैली की भूमिका

Rajput Rajput September 22, 2025
स्वास्थ्य

Dengue and Viral Fever : क्या हृदय पर भी पड़ता है इनका गंभीर असर? जानें एक्सपर्ट की राय और बचाव के उपाय

Rajput Rajput September 22, 2025
स्वास्थ्य

Vascular Dementia और दिमाग पर माइक्रोप्लास्टिक्स का नया खतरा: एक गहन अध्ययन

Rajput Rajput September 22, 2025
स्वास्थ्य

Alzheimer’s Day 2025: भारत में 88 लाख डिमेंशिया पीड़ित, जानिए समय पर पहचान क्यों है ज़रूरी

Rajput Rajput September 18, 2025
स्वास्थ्य

H3N2 फ्लू: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते मामलों के बीच जानें लक्षण, बचाव और किसे है ज़्यादा खतरा

Rajput Rajput September 18, 2025

Our Mission

To bring you timely, relevant, and engaging news from a multitude of domains. We understand that your interests are diverse, and that’s why we have curated a platform that delivers comprehensive insights into the topics that matter to you.

Quick Links

  • Use of Cookies
  • Disclaimer
  • Affiliates

Top Categories

  • ताज़ा
  • मनोरंजन
  • शेयर बाजार
  • वित्त और व्यापार
  • ऑटोमोबाइल

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

KhabarSnapKhabarSnap
Follow US
Copyright © 2024 KhabarSnap – All rights reserved.
  • About US
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?