रेनो ने भारत में अपनी पॉपुलर सब-4 मीटर SUV काइगर (Kiger) का 2025 मॉडल लॉन्च कर दिया है। नई काइगर (Kiger) की शुरुआती कीमत 6.29 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। वहीं, इसका टॉप-स्पेक टर्बो-पेट्रोल वैरिएंट 9.99 लाख से शुरू होता है। यह SUV अब पहले से थोड़ी महंगी हो गई है, लेकिन इसमें कई नए अपडेट्स जोड़े गए हैं, जो इसे और ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
कंपनी ने काइगर (Kiger) के वैरिएंट स्ट्रक्चर को फिर से डिजाइन किया है। अब यह 4 वैरिएंट में उपलब्ध होगी। इसमें ऑथेंटिक (Authentic -बेस मॉडल) की कीमत 6.29 लाख से शुरू होती है। इसके बाद इवोल्यूशन (Evolution) की कीमत 7.09 लाख और टेक्नो (Techno) की कीमत 8.9 लाख रुपये है। इसके अलावा टॉप वैरिएंट की कीमत इमोशन (Emotion) वैरिएंट की कीमत 9.14 लाख है। यह सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली की हैं।
इसमें टर्बो-पेट्रोल वर्जन टेक्नो (Techno) ट्रिम (CVT) से शुरू होता है, जिसकी कीमत 9.99 लाख है। टॉप मॉडल की कीमत 11.29 लाख तक जाती है। ध्यान देने वाली बात है कि ये कीमतें इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत फेस्टिव सीजन तक मान्य होंगी।
2025 काइगर (Kiger) में कंपनी ने हल्के लेकिन असरदार कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। इसमें नया फ्रंट बंपर मिलता है, जिसमें LED हेडलैंप्स और LED फॉग लैंप्स शामिल हैं। इसके अलावा साइड प्रोफाइल में 16-इंच नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसमें पीछे मामूली बदलाव किए गए हैं, लेकिन ज्यादा ध्यान खींचने वाला नया Oasis Yellow कलर ऑप्शन है।
नई काइगर (Kiger) का इंटीरियर अब और प्रीमियम महसूस होता है। इसमें नया डैशबोर्ड लेआउट और 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट) मिलता है।
इसमें नया Noir और कूल ग्रे(Cool Grey)कलर थीम देखने को मिलता है। इसमें पहली बार वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स (जो Nissan Magnite में नहीं मिलते) दी गई हैं। इसके अलावा: मल्टी-व्यू कैमरा, ऑटो हेडलैंप्स और ऑटो वाइपर्स देखने को मिलते हैं। सेफ्टी में भी कंपनी ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। अब इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। साथ ही 21 एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स जैसे हिल होल्ड असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम देखने को मिलता है।
इसमें 2025 रेनो काइगर (2025 Renault Kiger) में पहले वाले इंजन ही मिलेंगे। इसमें 1.0L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 71bhp की पावर और 96Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 5-स्पीड MT और AMT ऑप्शन मिलते हैं। वहीं, इसमें दूसरा 1.0L टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 98bhp की पावर और 160Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 5-स्पीड MT और CVT ऑप्शन दिए गए हैं। इसके अलावा CNG वैरिएंट (नॉन-टर्बो इंजन के साथ) केवल 5-स्पीड MT में उपलब्ध है।
नई रेनो काइगर (Renault Kiger) का सीधा मुकाबला निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite), हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue), किआ सोनेट (Kia Sonet), मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza), मारुति फ्रोंक्स (Maruti Fronx) और टोयोटा टेजर (Toyota Taisor) से होता है।
2025 रेनो काइगर (2025 Renault Kiger) अब और ज्यादा स्मार्ट डिजाइन, एडवांस फीचर्स और सेफ्टी पैकेज के साथ आई है। इसकी कीमत मामूली रूप से बढ़ी है, लेकिन वेंटिलेटेड सीट्स और नए टेक्नोलॉजी फीचर्स इसे इस सेगमेंट में और ज्यादा वैल्यू फॉर मनी SUV बना देते हैं।
लेटेस्टHindi News,बॉलीवुड न्यूज,बिजनेस न्यूज,टेक,ऑटो,करियर, औरराशिफल,
पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।