मंगलवार को शेयर बाजार में अच्छी-खासी हलचल देखने को मिली, और बाजार अपने पिछले स्तरों के करीब ही बंद हुआ, हालांकि कई शेयरों में तेजी देखी गई। अब, बुधवार के कारोबारी सत्र में कुछ खास कंपनियों के Stocks to Watch पर निवेशकों की नजर रहेगी। इन कंपनियों से जुड़ी अहम खबरें मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद सामने आई हैं, जिनका असर आज उनके शेयरों पर दिख सकता है।
HCL Tech Ltd
प्रौद्योगिकी दिग्गज एचसीएल टेक लिमिटेड ने जानकारी दी है कि उसने स्वीडन स्थित एक प्रमुख ट्रक, बस और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट निर्माता कंपनी के साथ अपने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एग्रीमेंट का नवीनीकरण किया है। यह नया कॉन्ट्रैक्ट कई सालों के लिए है और इसमें नई सेवाओं के लिए भी गुंजाइश है।
Akzo Nobel
इम्पीरियल केमिकल इंडस्ट्रीज, पेंट निर्माता कंपनी Akzo Nobel में एक Block Deal के माध्यम से अधिकतम 5% हिस्सेदारी बेच सकती है। इस ऑफर का आकार लगभग 742.7 करोड़ रुपये रह सकता है। फ्लोर प्राइस 3,261.80 रुपये तय किया गया है, जो कंपनी के पिछले क्लोजिंग प्राइस से लगभग 4% नीचे है।
Karur Vysya Bank
करूर वैश्य बैंक ने घोषणा की है कि उसने आयकर विभाग द्वारा शुरू की गई री-असेसमेंट कार्यवाही को चुनौती देते हुए मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ में रिट याचिकाएं दायर की हैं। बैंक को आकलन वर्ष 2020-21, 2021-22 और 2022-23 के लिए नोटिस प्राप्त हुए थे।
Dilip Buildcon
दिलीप बिल्डकॉन को अपने ज्वाइंट वेंचर डीबीएल पीएसपी के माध्यम से केरल में स्थित एक महत्वपूर्ण इंडस्ट्रियल कॉरिडोर प्रोजेक्ट के लिए एल-1 बिडर घोषित किया गया है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 1115.37 करोड़ रुपये है और इसे 42 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है।
Bajaj Electricals
बजाज इलेक्ट्रिकल्स के बोर्ड ने आयरलैंड की ग्लेन इलेक्ट्रिक (जो ग्लेन डिम्प्लेक्स ग्रुप का हिस्सा है) से Morphy Richards ब्रांड और उसके बौद्धिक संपदा अधिकारों को 146 करोड़ रुपये में खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह Acquisition भारत सहित नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, मालदीव और श्रीलंका में Morphy Richards ब्रांड के अधिकारों को कवर करेगी।
Swiggy
फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी के बोर्ड ने मंगलवार को अपने क्विक-कॉमर्स बिजनेस को सहायक कंपनी स्विगी इंस्टामार्ट प्राइवेट लिमिटेड को स्लंप सेल (कुल बिक्री) के जरिए बेचने और ट्रांसफर करने की मंजूरी दे दी है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि इस स्लंप सेल के लिए उसे 297 करोड़ रुपये मिलेंगे, जो इसकी बुक वैल्यू के बराबर है।
Prism Johnson
प्रिज्म जॉनसन ने सूचित किया है कि उसे मध्य प्रदेश में लाइमस्टोन ब्लॉक की माइनिंग लीज के लिए प्रिफर्ड बिडर के रूप में चुना गया है।
SMC Global Securities
बुधवार को फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज Bonus Issue का ऐलान कर सकती है। कंपनी की बोर्ड बैठक होने जा रही है जिसमें बोनस इश्यू पर विचार किया जाएगा और इसकी घोषणा संभव है।
Torrent Power
टौरेंट पावर कंपनी ने दो कंपनियों की खरीद की जानकारी दी है। कंपनी ने मंगलवार, 23 सितंबर को घोषणा की कि उसने न्यूजोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (NZIPL) और न्यूजोन पावर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (NZPPPL) के शेयर कुल मिलाकर 211 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं।
PNC Infratech
केयर रेटिंग्स ने पीएनसी इंफ्राटेक की सब्सिडियरी हरदोई हाईवे प्राइवेट लिमिटेड की 439 करोड़ रुपये की लॉन्ग टर्म बैंक फैसिलिटी की रेटिंग को अपग्रेड किया है।
यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है। Share Market में निवेश जोखिम के अधीन है। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह अवश्य लें।



